फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुकेरियां के परमाण पहलवान ने जीती बड़ी माली

Sat, 20 Jun 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
वनतुंगली के महू पीर मेले में आयोजकों के साथ बड़ी माली के पहलवान (फोटो : आयोजक)
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत वनतुंगली के महू पीर मेले के दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के जौहर दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। मेले की बड़ी माली मुकेरियां के परमाण पहलवान ने जम्मू के जाकिर पहलवान को पछाड़ कर अपने नाम की। बड़ी माली में जीत पर उन्हें 15 हजार रुपये इनाम दिया गया। छोटी माली दिल्ली के राहुल पहलवान ने वनतुंगली के पहलवान साहिल को हराकर जीती। मेले में पहुंचने पर महू पीर के महंत जीत राज, अशोक कुमार और डॉ. जोगिंद्र ने ग्रामीणों और पहलवानों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें