फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बाक्सिंग में परौर, बैडमिंटन में देहरा स्कूल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। राणा मान चंद मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह में अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के समापन पर शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा महेंद्र सिंह धीमान ने शिरकत की। इस मौके पर स्कूल स्टाफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने फिर प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में 900 के करीब बच्चों ने भाग लिया था। ऐसे में इस टूर्नामेंट में बॉक्सिंग, बैडमिंटन, कबड्डी और खो-खो आदि खेलें करवाई गईं, जिसमें बॉक्सिंग प्रतियोगिता में परौर स्कूल विजेता और समलोटी स्कूल उपविजेता रहा। वहीं बैडमिंटन में विजेता देहरा और उपविजेता जयसिंहपुर प्रथम स्कूल रहा। कबड्डी में विजेता बैजनाथ स्कूल और उपविजेता भवारना स्कूल रहा। इसके अलावा खो-खो में विजेता बैजनाथ स्कूल और उपविजेता इंदौरा स्कूल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ एसएमसी प्रधान, सदस्य तथा अलग-अलग स्कूलों से आए अध्यापक और छात्र मौजूद रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें