फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पपरोला के कृष ने उत्तीर्ण की जेईई-मेन, कंप्यूटर इंजीनियर बनना सपना

Sun, 20 Apr 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जे ई ई  की परीक्षा पास करने वाले पपरोला के कृष वर्मा - फोटो : mathura
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला के कृष वर्मा ने जेईई-मेन 2025 परीक्षा 90 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। कृष वर्मा जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला का छात्र है और अभी जमा दो की परीक्षा दी है। कृष के पिता राकेश वर्मा पपरोला में व्यवसायी हैं। पिता राकेश वर्मा और माता शालू वर्मा ने इसका श्रेय बेटे की मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने इस परीक्षा को पास करने के लिए स्कूल में मिलने वाली कोचिंग और सेल्फ स्टडी से पहले ही अवसर में पास किया है। जमा एक कक्षा में भी कृष ने साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल किया था। कृष ने बताया कि उसका सपना जेई एडवांस की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके कंप्यूटर इंजीनियरिंग करना है और इसके लिए वह पूरी तैयारी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें