फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खून से सना मिला पेपर कटर, साथ पड़ा था टूटा मोबाइल

Sat, 20 Apr 2024 03:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सुलह विधानसभा की ग्राम पंचायत गदियाड़ा में हुई 50 वर्षीय महिला की हत्या पेपर कटर से गला रेत की गई है। यह अंदेशा पुलिस और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर खून से सने मिले पेपर कटर से लगाया जा रहा है। वहीं, महिला का टूटा-फूटा मोबाइल भी वहीं पर मिला है। बताया जा रहा है कि हत्या से करीब आधा घंटा पहले महिला ने अपने परिजनों को आने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गदियाड़ा के वार्ड दो नलोट की महिला कुसम देवी (50) का शव पुलिस को मिला है। महिला किसी काम से बाहर गई हुई थी और वापस घर आ रही थी। महिला जब पैदल ही अपने घर की ओर से आ रही थी तो उसने अपने परिजनों को हत्या से करीब आधा घंटा पहले फोन पर सूचना दी थी। सूत्रों की मानें तो जिस स्थान पर महिला का शव मिला है, वहां पर खून से सना एक पेपर कटर भी मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या उसका गला रेत कर की गई है, क्योंकि महिला के गले पर गहरा घाव पाया गया है। महिला का मोबाइल फोन भी घटनास्थल पर ही टूटी-फूटी हालत में मिला है। वहीं, अब पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर केस में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि हत्या की गुत्थी को सुलझाया जा सके। इस संदर्भ में एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि घटनास्थल पर एक पेपर कटर मिला है, जिसे अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या इसी के वार से की गई है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें