फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कचरामुक्त होंगी कांगड़ा शहर के साथ सटी पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। शहर के साथ सटीं तीन बड़ी पंचायतें जोगीपुर, ललेहड़ और बीरता जल्द कचरा मुक्त होने जा रही हैं। हजारों की आबादी वाली इन पंचायतों की कूहलों और सड़क के किनारे कूड़ा नहीं दिखेगा। कांगड़ा नगर परिषद के साथ इन तीनों पंचायतों का एमओयू होने जा रहा है। इसके तहत हर घर से रोजाना कूड़ा उठाया जाएगा। इस एवज में प्रति घर से निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन

इससे जहां कांगड़ा नगर परिषद की आय में बढ़ोतरी होगी। वहीं, ये तीनों पंचायतें साफ सुथरी रहेंगी। कांगड़ा प्रशासन ने हाल ही में इन गांवों को जाने वाली सिंचाई कूहलों में कूड़ा फंसे रहने से किसानों को हो रही समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है। कांगड़ा के एसडीएम सोमिल गौतम ने तीनों पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक कर इस योजना पर अमलीजामा पहनाने के निर्देश दे दिए हैं। इस फैसले को मूर्त रूप देने के लिए कांगड़ा नप को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा शहर के साथ लगती जोगीपुर, बीरता और ललेहड़ पंचायतों में खुले में कूड़ा के फेंकने पर रोक लगाई गई है। तीनों पंचायतें घनत्व आबादी वाली हैं। एसडीएम ने पंचायतों की कूहलों से आने वाले कचरे और इन पंचायतों में खुले में कूड़े को फेंकने पर पूरी तरह से रोक लगने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तीनों पंचायत के प्रधानों को नगर परिषद कांगड़ा के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कांगड़ा शहर की तरह अब इन पंचायतों में भी घर घर कूड़ा उठाने को लेकर पंचायत प्रधानों से बैठक भी कर ली है।

तीनों पंचायतों में प्रत्येक परिवार के लिए कूड़ा उठाने का शुल्क शहर की तरह प्रति घर 100 रुपये रहेगा। वहीं, किरायेदार के लिए भी उतना शुल्क रहेगा।

जल्द ही तीनों पंचायत के प्रधानों के साथ बैठक होगी। बैठक में पंचायतों में घरों की कुल संख्या का ब्यौरा मांगा जाएगा। उसके बाद एमओयू साइन किया जाएगा। इससे नगर परिषद की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणू शर्मा, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें