फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंचायत प्रधानों ने लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ग्रामीण विकास के लिए चिन्मय संगठन (कोर्ड) तपोवन की ओर से पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मई 2023 से चल रहे कार्यक्रम में अब तक 115 पंचायत प्रधान प्रशिक्षण लेने के साथ अपने अनुभव का आदान-प्रदान एक-दूसरे से कर चुके हैं। यह जानकारी शनिवार को तपोवन में कोर्ड की सुपरवाइजर (बड़ोह, नगरोटा बगवां) वीना चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि 148 प्रधानों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 115 प्रधान प्रशिक्षण ले चुके हैं। शनिवार को पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे थे, जिनमें सद्दूं पंचायत प्रधान अर्चना कुमारी के अलावा रमेहड़, रेहलू, कछियारी और सराह के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष व सद्दूं के नंबरदार बलविंद्र सिंह बबलू ने कोर्ड की संरक्षक डाॅ. क्षमा मैत्रेय से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कोर्ड के कार्यों की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में पद्मश्री डाॅ. क्षमा मैत्रेय ने भी सनातन पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें