हलेडखुरद पंचायत में नीशू मोंगरा का स्वागत करते लोग। जागरूक पाठक
कांगड़ा। आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को हलेड़खुर्द पंचायत में एपीएमसी कांगड़ा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगरा ने जनसमस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का मुख्य ध्येय इन योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने हलेड़खुर्द में पंचायत भवन, महिला मंडल भवन के निर्माण और हैंडपंप लगवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिले में शुरू की गई नई विकासात्मक परियोजनाएं आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आगामी ग्रामसभा में पंचायत भवन का प्रस्ताव पारित करने को कहा ताकि आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके। संवाद