राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलियार में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलियार स्थित लंघा तहसील खुंडियां में चार दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता, संस्कृत गीतिका, श्लोक उच्चारण, वाद्ययंत्र, नाटक और लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। लोकनृत्य में पलियार स्कूल की टीमें अव्वल रहीं। बीडीओ सुरानी अंशुल चंदेल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दूसरे दिन पूर्व बीडीसी चेयरमैन रणजीत सिंह राणा ने विजेता विद्यार्थियों को इनाम बांटे। प्रतियोगिता के तीसरे दिन एसडीएम ज्वालामुखी डाॅ. संजीव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं अंतिम दिन समापन समारोह में नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। लड़कों में पलियार विद्यालय ने संस्कृत गीतिका, संस्कृत श्लोक उच्चारण, समूह गान, लोकनृत्य और लड़कियों ने श्लोक उच्चारण वाद्ययंत्र, नाटक और लोकनृत्य में पहला स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटौर प्रथम रहा।