भडियाडा में आयोजित खेल प्रतियोगिता में टीमों के साथ विधायक पवन काजल
कांगड़ा। भडियाड़ा ग्राम सुधार सभा और यूथ क्लब की ओर से आयोजित मेले में कबड्डी का फाइनल मैच पालमपुर और ऊना के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता में पालमपुर ने ऊना को 61 -24 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। मेले के दौरान सीनियर और जूनियर वर्ग की 12 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर विधायक पवन काजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि अब युवाओं में अन्य खेलों के अलावा कबड्डी को लेकर भी दिलचस्पी बढ़ रही है। यह एक साहसिक प्रतियोगिता है और युवाओं को इस खेल में भी अपना भविष्य आजमाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर गांव में कबड्डी के लिए बेहतर कोर्ट बनाए जाएंगे, इसकी योजना वह तैयार कर रहे हैं। संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को कबड्डी के कोर्ट बनाने के लिए जमीन सुनिश्चित करने के लिए कहा जाएगा, ताकि गांव और शहर के युवा इस खेल में अपनी रुचि दिखा सकें। इस मौके पर प्रधान रविंद्र सिंह, मनोहर लाल, ग्राम सुधार सभा प्रधान प्यार सिंह राणा, सौरभ चौधरी, राजिंदर पटियाल, सीता राम, जगत सिंह, सत्यप्रकाश सोनी, रजनीश मोना और विजय विजू आदि मौजूद रहे।