फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर कॉलेज के छात्रों ने लिया मशरूम प्रशिक्षण

Tue, 07 Apr 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के विद्यार्थियों ने स्किल लैब इन्सेंटिव सेंटर के तहत सोमवार को पहली बार बटन मशरूम की सफल उपज प्राप्त की। इन विद्यार्थियों ने हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत आयोजित किए गए पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण में यह कौशल सीखा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की। समन्वयक डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि इस स्किल लैब इंसेंटिव सेंटर में विद्यार्थी मशरूम का उत्पादन और उसका विपणन करना सीख रहे हैं, जो विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें