फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पद्मश्री निर्मल ऋषि ने किया सोभा सिंह आर्ट गैलरी का दौरा

Fri, 26 Jun 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अंद्रेटा में सोभा सिंह आर्ट गैलरी में मौजूद पदमश्री निर्मल ऋषि न अन्यस्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पंजाबी सिनेमा और रंगमंच की सम्मानित अभिनेत्री और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत निर्मल ऋषि ने अंद्रेटा स्थित ऐतिहासिक सोभा सिंह आर्ट गैलरी का दौरा किया। निर्मल ऋषि ने कहा कि सोभा सिंह आर्ट गैलरी के दर्शन करने और महान कलाकार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का उनका वर्षों पुराना सपना आज साकार हुआ है। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में भाव व्यक्त करते हुए लिखा- ओह माय गॉड सरदार सोभा सिंह आर्ट गैलरी और उनके घर को देखने आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं बहुत खुश हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस महान घर में आने, उनकी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने तथा उनके साथ चाय पीने का अवसर मिलेगा। निर्मल ऋषि का स्वागत सरदार सोभा सिंह की पुत्री बीबी गुरचरण कौर तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने किया। इस अवसर पर कलाकार की प्रपौत्री डॉ. सरगुन कौर ने अपनी हस्तनिर्मित डॉट मंडला कलाकृति उन्हें भेंट की। इस मौके पर प्रसिद्ध फिल्म लेखक एवं निर्देशक सुखी ढिल्लों, डॉ. हृदयपाल सिंह और कमलजीत कौर भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें