शाहपुर में बारिश के चलते खेतों में हुए पानी के बीच धान की पनीरी लगाते हुए किसान। संवाद
शाहपुर (कांगड़ा)। मक्की की बिजाई के बाद अब शाहपुर में लोगों ने धान की रोपाई भी शुरू कर दी है। इन दिनों शाहपुर की वोह और सल्ली घाटी के साथ निचली बेल्ट के क्षेत्र रिडककमार, दारिणी, बासा, भनाला, रिहलू, दरगेला, दोहब, रैत और नेरटी इत्यादि गांवों में धान की रोपाई ने जोर पकड़ लिया है। मानसून जल्दी आने के साथ इस बार किसानों ने पिछले साल के मुकाबले धान की पनीरी भी जल्दी लगा दी है। हालांकि, शाहपुर के चंगर क्षेत्र लपियाना और मनेई में धान की फसल बारिश पर निर्भर करती है। इन इलाकों में धान के रोपाई करीब दो हफ्ते बाद शुरू होगी। संवाद