फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार सुबह दिल्ली से पठानकोट पहुंचे। यहां से वह चंबा जिला के लिए रवाना हुए। पठानकोट पहुंचने पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने उन्हें जिले में भारी बारिश से हुए नुकसान और राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। हाल ही में पौंग बांध से अत्यधिक पानी छोड़े जाने के कारण फतेहपुर और इंदौरा विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीमें भी राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत वह चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं और खराब सड़कों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें