जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के झुंग्गा देवी में सक्रिय कार्यकर्ताओ के सम्मेलन में राज्य सभा सदस्
सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश
संवाद न्यूज एजेंसी
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर में विधानसभा के झुंगा देवी में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि भाजपा में पद न तो सर्वोपरि है और न ही पद का कोई महत्व है। भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि है और इस संगठन में ही कार्यकर्ता आते हैं। इंदु गोस्वामी ने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर कांग्रेस सरकार ने हिंदू मुस्लिम को लड़ाकर राजनीतिक रोटियां सेंकी हैं। इस बोर्ड की आड़ में ही नेताओं ने करोड़ों की संपत्ति बनाकर रखी थी और जो गरीब मुस्लिम हैं वे वहीं के वहीं ही हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वक्फ बिल लाना पड़ा। वक्फ बिल के आने से गरीब मुस्लिम को न्याय मिला है। देश को आज एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित कर रहा है और देश आगे बढ़ रहा है। इस दौरान जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि भाजपा संगठन की विचारधारा को लेकर के चलती है और संगठन में ही कार्यकर्ता हैं। भाजपा के नेतृत्व को सशक्त करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपर लंबागांव में राष्ट्रीय बैंक खुलवाए जाने की मांग पर इंदु गोस्वामी ने शीघ्र ही यहां राष्ट्रीय बैंक खुलवाने का आश्वासन दिया।