जसूर (कांगड़ा)। गंगथ उप तहसील भवन के निर्माण हेतु चयनित भूमि को लेकर 13 पंचायतों के लोगों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने गंगथ उपतहसील के नायब तहसीलदार को चेताया है कि यदि विवादित भूमि पर भवन निर्माण किया गया तो सभी संबंधित पंचायतों के लोग कड़ा विरोध करेंगे और इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। लोगों ने कहा कि गंगथ उपतहसील कार्यालय की ओर से इसके अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों की बिना सहमति से गंगथ बाजार के बीच घनी आबादी में जहां एक मात्र सार्वजनिक स्थल पर कुछ लोगों के कहने पर भूमि राजस्व विभाग के नाम ट्रांसफर कर दी। नायब तहसीलदार गंगथ प्रवेश शर्मा ने कहा कि विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से सौंपे गए भूमि संबंधित ज्ञापन को आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों भेजा दिया गया है। संवाद