फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित स्थानों पर ही टैक्सी पार्क करें ऑपरेटर : डीएसपी

Wed, 19 Jun 2024 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ और पपरोला के टैक्सी चालकों की बैठक का आयोजन मंगलवार को थाना परिसर में किया गया। डीएसपी अनिल शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए टैक्सी चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दोनों शहरों के टैक्सी चालक प्रशासन के चिह्नित किए गए स्थान पर ही अपने वाहनों की पार्किंग करें। दोनों बाजारों में किसी भी प्रकार की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की दोनों बाजारों में जाम की समस्या है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ निजी वाहन टैक्सी के रूप में प्रयोग किया जा रहे हैं और इस प्रकार के वाहनों पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने ऑटो चालकों को निर्देश जारी किए की बह प्रशासन से स्थान चिह्नित करवा कर उसी स्थान पर अपने अपने ऑटो को पार्क करें। उन्होंने कहा कि बैजनाथ में रोजाना बड़ी संख्या में बाहरी पर्यटक दस्तक देते हैं और उनकी सुविधा पर हमें विशेष ध्यान देना होगा। बाहरी पर्यटक खरीदारी के लिए बाजारों में कुछ समय के लिए अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें