फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा बगवां कॉलेज में ओपन प्लेसमेंट ड्राइव 11 मई को

Wed, 06 May 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां का ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल 11 मई को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपने परिसर में ओपन प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगा। प्रधानाचार्य एसके सोनी ने बताया कि इसमें प्रतिष्ठित कंपनियां एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसवीएम बैंक और टीवीएस मोटर (नालागढ़) प्लेसमेंट के लिए भाग लेंगी। सोनी ने बताया कि उपयुक्त उम्मीदवार के लिए लगभग 20 से 25 हजार रुपये प्रति माह वेतन हो सकता है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीटेक और एमबीए योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें