धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में बुधवार दोपहर को इलाज करवाने आए दो गंभीर मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इमरजेंसी वार्ड को दो घंटे के लिए बंद रहा। इमरजेंसी वार्ड को सैनिटाइज करने के बाद फिर से खोल दिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब एक बजे इमरजेंसी वार्ड में गंभीर स्थिति में आए दो मरीजों की कोरोना जांच की गई, दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उधर, एसएमओ धर्मशाला अस्पताल डॉ. अजय दत्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर को इमरजेंसी वार्ड में दो लोग कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इमरजेंसी को दो घंटे के लिए बंद रखा गया।