धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शराब ठेकों की नीलामी का दौर लगातार जारी है लेकिन इसके बावजूद कई ठेके अब तक नहीं बिक पाए हैं। आबकारी विभाग द्वारा आयोजित 12वीं नीलामी में भी अपेक्षित सफलता नहीं मिली और मात्र एक ही ठेका 81 लाख रुपये में बिक सका। यह ठेका मनेई के भ्रुण लाहड़ क्षेत्र का है। विभाग अब तक करीब 274 करोड़ रुपये की आय अर्जित कर चुका है, जबकि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी लगभग 11 करोड़ रुपये की आय शेष है। बार-बार नीलामी आयोजित करने के बावजूद ठेकेदारों की कम रुचि और ऊंचे रिजर्व प्राइस को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। अगली नीलामी बुधवार को होगी। यह जानकारी मंगलवार को आबकारी विभाग जिला कांगड़ा के उप-आयुक्त प्रेम सिंह कैथ ने दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही शेष ठेकों की नीलामी पूरी कर लक्ष्य हासिल करने के प्रयास तेज किए जाएंगे। संवाद