फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम इंसान ही बने सभासद : स्वामी

Sun, 19 Apr 2026 07:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। 78 दिवसीय चारों वेदों के यज्ञानुष्ठान के अवसर पर स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य ने ऋग्वेद मंडल 1 सूक्त 77 के कुछ मंत्रों की व्याख्या की। इस दौरान उन्होंने समझाया कि जो हम इंसानों के बीच में अत्यंत उत्तम इंसान है और वह मनुष्य उत्कृष्ट, गुण, विज्ञान वाली वेद वाणी और रक्षा से धारणा को चाहता है वह सभा में सभासद बनें। ऐसे मनुष्य को ही वेद विद्वान, ऋषि, मुनि, तपस्वी आदि पदों से संबोधित करते हैं। मनुष्यों को चाहिए कि श्रेष्ठ धर्मात्मा तथा वेदों के विद्वानों के साथ रहकर वेद विद्याओं की शिक्षा प्राप्त करके और उन्हें आचरण में लाकर सदा सुखी रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें