फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढाटी सांबा छिंज मेले की बड़ी माली में एक लाख रुपये मिलेगा इनाम

Sat, 07 Mar 2026 02:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढाटी सांबा छिंज मेले की तैयारियों को के लेकर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान कुलबीर सिंह राणा ने की। बैठक में 10 से 12 अप्रैल को होने वाले मेले के प्रबंधन बारे विस्तृत चर्चा की गई और उसके निर्वहन हेतु उपसमितियों का गठन किया गया। कमेटी के सचिव अमर सिंह राणा ने बताया कि इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस बार बड़ी माली एक लाख रुपये और छोटी माली 31,000 रुपये की होगी। वहीं, सांबा केसरी के लिए 3,100 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें