फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के तहत बना दी एक किलोमीटर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमाड़ (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत फारिया में प्रधान जीवन लाल के प्रयासों से करीब 100 घरों को कई सालों बाद सड़क सुविधा मिली है। प्रधान ने इस सड़क का निर्माण मनरेगा योजना के तहत किया है। प्रधान की इस उपलब्धि की इलाके में काफी सराहना की जा रही है। गांव वासियों सुमन मिन्हास, रणजीत चौधरी, सुनीता देवी, ओम राज, अंजू बाला ने बताया कि नैहरन पुखर से लेकर प्राइमरी स्कूल करड़ियाल तक कच्चा व संकरा रास्ता था। इस पर पैदल चलना भी बहुत मुश्किल होता था। स्कूल जाने वाले बच्चों व डिपो में सामान लेने के लिए जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने यह मुद्दा प्रधान के समक्ष उठाया। इस पर प्रधान ने इस मार्ग का निर्माण करने के लिए इसे मनरेगा योजना में डालकर एक मास्टररोल बनाया। उसके तहत मनरेगा में स्थानीय लोगों को दिहाड़ी में लगाकर इस मार्ग को खुला करके बजरी बिछाकर इसे वाहनों के चलने योग्य बनाया है। इस मार्ग के बनने से लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने इसके लिए प्रधान जीवन लाल का धन्यवाद किया है। पंचायत प्रधान ने बताया कि इस करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग को जल्द ही विधायक अर्जुन सिंह के माध्यम से पक्का करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें