धर्मशाला। जिला कांगड़ा में चल रहे पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर लगभग 4531 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। अभियान को लेकर अभिभावकों में अच्छा उत्साह देखने को मिला। विभाग ने पल्स पोलियो अभियान के लक्ष्य को सौ प्रतिशत पूरा कर लिया। सीएमओ डॉ. विवेक करोल ने बताया कि अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है। दूसरे दिन भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गठित टीमों ने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी कारणवश कोई बच्चा दवा से वंचित रह गया हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या टीम से संपर्क करें। संवाद