फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर में चल रहे काम में तेजी लाएं अधिकारी : सुधीर

विज्ञापन
चामुंडा माता मंदिर में गृभगृह भवन के माॅडल को देखते हुए विधायक सुधीर शर्मा। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। चामुंडा माता मंदिर में चल रहे कार्यों का जायजा लेने पहुंचे सुधीर शर्मा ने वीरवार को यहां अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा और ज्वालामुखी मंदिर की तरह अब चामुंडा देवी मंदिर भी तीन गुंबदों वाला होगा। एनआईटी हमीरपुर ने चामुंडा मंदिरा का संरचनात्मक डिजाइन तैयार किया है, जिसके आधार पर निर्माण कार्य किया जाएगा। मंदिर में बनने वाले तीनों गुंबदों का आकार एक-दूसरे से अलग होगा। चामुंडा मुख्य मंदिर की करीब ढाई करोड़ से तस्वीर बदली जाएगी। मंदिर के गर्भ गृह को छोड़कर शेष हिस्से को तोड़कर दोबारा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य मंदिर में एक ही गुंबद है, लेकिन जल्द मंदिर का सौंदर्यीकरण कर मंदिर के ऊपर तीन गुंबद बनाए जाएंगे। यह सारा निर्माण कार्य चामुंडा मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे से किया जा रहा है। चामुंडा नंदिकेश्वर धाम परिसर में नया शिव मंदिर बनाया गया है। इससे पहले उन्होंने तंगरोटी में गणपति विसर्जन कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम तंगरोटी में गणेश युवा क्लब द्वारा आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें