फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी वर्ग को आबादी के अनुसार सत्ता-संगठन में मिले प्रतिनिधित्व : चंद्र

Thu, 23 Apr 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा )। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में नेशनल ओबीसी कांग्रेस एडवाइजरी काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की। बैठक में हिमाचल के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में भागीदारी की। उन्होंने देश में पिछड़े वर्गों की दशा व दिशा पर विचार साझा किए। कृषि मंत्री ने ओबीसी नेतृत्व को मजबूत करने का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे बड़े वर्ग को सत्ता और संगठन में उनकी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व मिलना अनिवार्य है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो वास्तव में पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक लड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें