पुलिस जिला नुरपूर की ओर से अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत बीती रात को थाना फतेहपुर के ब्यास नदी के नजदीक रे पतन मंड बहादपुर क्षेत्र, पुलिस थाना इंदाैरा के ठाकुरद्धारा में मंड क्षेत्र में पंजाब क्षेत्र से अवैध खनन पर नकेल कसी है। इसके तहत छह ट्रैक्टर, चार टिपर व एक जेसीबी को जब्त किया गया है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा ऱही है। भविष्य में भी जिला पुलिस नूरपुर का अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा ।