फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर पुलिस ने चिट्टा सहित दो आरोपी दबोचे

Sun, 04 Jan 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार रात कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक जीप में सवार प्रभात सिंह उर्फ गौरव निवासी गांव व डाकघर रेहलू (शाहपुर) और अविनाश पटियाल उर्फ अब्बू निवासी गांव चतरेहड़ (शाहपुर) के कब्जे से 10.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस जिला नूरपुर का अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें