फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर में ढाई किलो चरस के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Sun, 05 Jul 2026 10:22 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा जिले के नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए नूरपुर की टीम ने नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास एक बाइक सवार से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी पंजाब के पठानकोट जिले का निवासी है। पुलिस ने चरस और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नूरपुर में नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास 2.532 किलो चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी और जब्त मोटरसाइकिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांगड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए नूरपुर की टीम ने रविवार को नागाबाड़ी टोल प्लाजा के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को 2.532 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सीआईए की टीम इलाके में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास एक संदिग्ध हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर चालक के कब्जे से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही चरस और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय अश्वनी कुमार निवासी नरोट मेहरा, तहसील एवं जिला पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें