फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब बलोल तक जाएगी सरकारी बस

Sat, 12 Jul 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जलाड़ी - कुलथी बस सेवा बलोल तक होने पर बस का स्वागत करते हुए लोग। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : file
विज्ञापन
कांगड़ा। विकास खंड के चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलाड़ी, दौलतपुर और कुलथी को कांगड़ा शहर से जोड़ने वाली सरकारी बस सेवा को कुलथी से आगे बलोल तक बढ़ाया गया है। स्थानीय पंचायतों की लंबे समय से मांग थी कि इस परिवहन निगम की बस सेवा को बलोल या सुन्ही तक किया जाए, ताकि लोगों को बस सुविधा ने महरूम न होना पड़े। बस के रूट को बढ़ाने से दौलतपुर, कुलथी, बलोल और सुन्ही के लाेगों और स्कूली विद्यार्थियों को लाभ होगा। इस तरह दो पंचायतों के साथ दो विधानसभा क्षेत्रों कांगड़ा और नगरोटा बगवां की जनता के लिए आवागमन सुगम होगा। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और जनता ने बस सुविधा और कर्मचारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर दौलतपुर पंचायत प्रधान दिलबर सिंह, उपप्रधान निशांत वर्मा, कुलथी पंचायत प्रधान, उपप्रधान रामकृष्ण, बीडीसी उपाध्यक्ष अनीता भाटिया सहति सैकड़ों ग्रामीणों ने आरएस बाली और अजय वर्मा का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें