ऐतिहासिक शिव मंदिर मंदिर बैजनाथ।
- फोटो : Kangra
बैजनाथ (कांगड़ा)। लोगों के विरोध के बाद आखिर ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ न्यास की नींद टूटी। अब अगले सोमवार से मंदिर को फूलों, लड़ियों से सजाया जाएगा। इसके लिए टेंडर मांग लिए गए हैं। उधर, सावन माह के दूसरे सोमवार को मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुल गए। हालांकि, श्रद्धालु पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक नहीं कर पाएंगे और बाहर से ही दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। कोविड के कारण भंडारों व मेलों के आयोजन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।