फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पसंद के उम्मीदवार के लिए अब प्रचार भी करेंगे शांता

Sat, 30 Mar 2024 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगडा़)। प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व सीएम शांता कुमार कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में अपनी पसंद के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज के लिए प्रचार भी करेंगे। उन्होंने इसे लेकर संकेत दे दिए हैं। माना जा रहा है कि डॉ भारद्वाज को टिकट दिलाने की पार्टी प्लेटफार्म पर पैरवी करने के बाद अब उनकी जीत सुनिश्चित कराने के लिए भी उन्हें आगे आना होगा। इसलिए, शांता लोकसभा चुनाव की जंग में 90 की उम्र में भी प्रचार के लिए मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

2019 में टिकट की प्रबल दावेदारी के बावजूद शांता कुमार ने चुनावी जंग से हटने का फैसला लिया था। इसी के साथ शांता धीरे-धीरे सक्रिय राजनीति से दूर होते चले गए। कुछ सालों से उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रियाओं और बयानों के जरिये प्रदेश की सियासत में मौजूदगी बना रखी है। ज्यादा समय विवेकानंद ट्रस्ट की गतिविधियों के संचालन में दे रहे हैं। शांता कुमार भाजपा के बड़े ब्राह्मण चेहरा हैं और कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं में उनका खासा प्रभाव माना जाता है। इस बार टिकट की दौड़ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के सिरमौर बनने के पीछे भी शांता कुमार की ब्राह्मण चेहरे चुनावी प्रत्याशी बनाने की पैरवी की अहम भूमिका बताई जा रही है।
भाजपा हाईकमान से पसंद के प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगवाने के बाद अब शांता उनकी जीत सुनिश्चित कराने के लिए भी सक्रिय होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शांता कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के लिए वोट और समर्थन जुटाने के लिए प्रचार में सक्रियता दिखाएंगे। पार्टी उनकी अन्य चुनावी क्षेत्रों में भी सेवाएं चाहेगी तो वह प्रदेश की चारों सीटों पर पर भी प्रचार के लिए जाने को तैयार बताए जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि पार्टी चुनाव प्रचार में उनकी भूमिका जल्द तय करेगी। शांता कुमार का कहना है कि पार्टी चुनाव प्रचार में जहां भी उनकी सेवा लेना चाहती है, वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं इसलिए, उम्र के इस पड़ाव में भी चुनाव प्रचार के लिए उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें