फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब शाम सात बजे तक लीजिए गगल से एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सक्षम प्राधिकारी ने कांगड़ा हवाई अड्डे पर दूसरे सेशन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है। वर्तमान में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक ही गगल एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं हैं, लेकिन दूसरे सत्र को मंजूरी मिलने से अब सुबह सात बजे से शाम के सात बजे तक यहां एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें संचालित होंगी। कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यात्रियों, होटल एसोसिएशन और राज्य सरकार द्वारा भी लंबे समय से शाम की उड़ान संचालन की मांग की जा रही थी। वर्तमान में गगल एयरपोर्ट पर सुबह सात से दोपहर दो बजे तक कुल 16 उड़ाने हैं। इसमें आठ उड़ानें आती हैं और आठ ही यहां से जाती हैं।
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के विभिन्न विभागों में अतिरिक्त जनशक्ति का प्रावधान करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस जनशक्ति में भी सुधार की आवश्यकता होगी। शाम को नई उड़ानें शुरू करने के लिए विभिन्न एयरलाइनों के साथ चर्चा चल रही है। संचालन प्रतिदिन सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। एयरलाइनों से पुष्टि प्राप्त होते ही शुरू होने की तिथि की घोषणा की जा सकती है। कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यात्रियों, होटल एसोसिएशन और राज्य सरकार द्वारा भी लंबे समय से शाम की उड़ान संचालन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें