फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा सूरियां बस अड्डे पर नहीं समयसारिणी

Fri, 27 Nov 2026 03:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां बस अड्डे पर प्रतिदिन तीन दर्जन से अधिक निजी व एचआरटीसी की बसें गुजरने के बावजूद समयसारिणी उपलब्ध नहीं है। इसके चलते यात्रियों को बसों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी के लिए भटकना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है, जिन्हें घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय निवासी राजेश, कृपाल, अंकित कुमार, नवनीत और पिंटू ने आरटीओ से सभी रूटों की समयसारिणी तत्काल लगाने की मांग की है। वहीं, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि बसों की समयसारिणी शीघ्र लगवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें