फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश न तूफान, फिर पेड़ धड़ाम, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
गुरियाल गांव में मंगलवार सुबह रविंद्र पठानिया के रिहायशी मकान पर गिरा आम का पेड़। संवाद
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। न बारिश, न तूफान फिर भी एक विशालकाय आम का वृक्ष मंगलवार सुबह अचानक कोटे वाली माता मंदिर मार्ग को जाती सड़क के बीचोंबीच गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। क्योंकि सुबह का समय था और इस मार्ग पर लोगों की कम आवाजाही थी। अन्यथा कोई अनहोनी घटित हो सकती थी। उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत गुरियाल के निवासी रविंद्र पठानिया अभी मंगलवार सुबह पांच बजे बिस्तर छोड़कर उठे ही थे कि उनके रिहायशी मकान परिसर में एक पुराना बड़ा आम का पेड़ गिर गया। जिससे उनके घर के गेट, चहारदीवारी और एक शेड को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


घर का मेन हिस्सा पेड़ की चपेट में न आने से सभी पारिवारिक सदस्य बाल-बाल बचे गए। इस बारे में जानकारी मिलते ही स्थानीय पटवारी और वन विभाग के कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। निरीक्षण के उपरांत वन विभाग के कर्मियों ने गिरे हुए आम के पेड़ को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, हलका पटवारी कुलवीर सिंह ने कहा कि पेड़ गिरने की सूचना एसडीएम फतेहपुर को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें