फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर के निजीत चौहान ने बने कृषि विकास अधिकारी

Wed, 28 Jan 2026 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
निजीत चौहान
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के सरकारी सिद्धपुर गांव के निजीत चौहान ने एक साथ दो उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निजीत का चयन हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के पद पर हुआ है। वह पंजाब नेशनल बैंक में कृषि फील्ड अधिकारी की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। निजीत ने न्यूगल पब्लिक स्कूल बिंद्राबन से प्रथम श्रेणी में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं पास ही हैं। इसके बाद कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से बीएससी (2021) और आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन में एमएससी (2023) प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। वर्तमान में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से पीएचडी शोध कार्य। निजीत ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और माता-पिता नरेंद्र सिंह और ज्योति चौहान को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें