फतेहपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल की 12वीं कक्षा की छात्रा निधि सुपुत्री मनजीत सिंह ने जेईई-मेन में 85.94 परसेंटाइल अंक लेकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य केवल सिंह ने बताया कि निधि गरीब परिवार से संबंध रखती है। निधि ने जमा दो तक शिक्षा सरकारी विद्यालय नंगल से ही प्राप्त की है। निधि बहुत ही मेहनती और होनहार छात्रा है। निधि ने बिना किसी कोचिंग के यह उपलब्धि प्राप्त की है। संवाद