स्वर्ण पदक विजेता दोनों छात्राओं को सम्मानित करते प्रधानाचार्य संजय चौधरी और कोच अमित राणा। स्त
- फोटो : सांकेतिक
जालग (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबाॅल चैंपियनशिप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हारसी की छात्रा निधि पुत्री राजपाल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर की छात्रा रायना राणा ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश स्टेट वॉलीबाॅल एसोसिएशन के तत्वावधान में 14 से 16 नवंबर तक जिला ऊना के बंगाणा में आयोजित दूसरी जूनियर स्टेट वॉलीबाॅल चैंपियनशिप (2026-27) में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों छात्राओं ने टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस उपलब्धि पर हारसी स्कूल के प्रधानाचार्य संजय चौधरी, कोच अमित राणा और जयसिंहपुर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सहित दोनों विद्यालयों के स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है। संवाद