फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नववर्ष पर मिला तोहफा, बड़ी बेही पहुंची बस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। आजादी के बाद पहली बार बड़ी बेही गांव के लोगों को नववर्ष पर नायाब तोहफा मिला है। गांव को पहली बार बस सुविधा से जोड़ा गया है। नए साल में गांव के लोगों के लिए पहली बार बस सुविधा देने के कर्णधार परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा बने। वहीं, उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर ठाकुरद्वारा रानीताल एचआरटीसी बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया। वर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर यहां एक और बस की सौगात लोगों को दी जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत गाहलियां में 11 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने सामुदायिक भवन के फर्नीचर के लिए 50 हजार रुपये की राशि, पंचायत में एक हैंडपंप देने और पानी की स्कीम को सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान रैना चौधरी, उप प्रधान किशोरी लाल मेहता, बीडीओ पारुल, डीएम पंकज चड्ढा, डीडीएम राजिंदर पठनिया, आरएम साहिल कपूर, प्रधान पलेरा सतपाल, प्रधान कुल्थी राम कृष्ण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें