फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू के साथ समन्वय स्थापित कर तैयार होंगी नई पर्यटन परियोजनाएं : बाली

विज्ञापन
धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से पर्यटन सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में विद्या​र्थिय
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य में पर्यटन को विकसित करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित विभिन्न देश की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ समन्वय स्थापित नई पर्यटन परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। इससे हिमाचल देश ही नहीं, अपितु विदेशों के लिए एक बेहतरीन पर्यटन गंतव्य के रूप में अपनी पहचान कायम कर सके। यह बात शुक्रवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला द्वारा पर्यटन सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ है और इसके माध्यम से प्रदेश के हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से आजीविका प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और अपनी प्राकृतिक सुंदरता को और बेहतर ढ़ंग से प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नई प्रतिबद्धता के साथ, हिमाचल प्रदेश एक उत्कृष्ट वैश्विक पर्यटन स्थल बनने की राह पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल देश ही नहीं, अपितु पूरे विश्व में पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर कर सामने आया है। आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन सूचना केंद्रों को और भी सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि पर्यटन सूचना केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को सुचारू जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए साहसिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन अधोसंरचना को विकसित करने के दृढ़ प्रयास कर रही है। इससे पहले केंद्रीय विवि के कुलपति सतप्रकाश बंसल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें