शाहपुर वन परिक्षेत्र का नया भवन। संवाद
शाहपुर(कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश वन विभाग के तहत शाहपुर वन परिक्षेत्र के 112 साल पुराने जर्जर हो चुके कार्यालय के स्थान पर अब आधुनिक भवन बनकर तैयार हो गया है। इस नए कार्यालय भवन का निर्माण लगभग 30 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इस भवन को रिकॉर्ड एक साल के भीतर तैयार किया गया है। उप मुख्य सचेतक और शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर वन परिक्षेत्र का भवन काफी पुराना हो चुका है। इससे कर्मचारियों के साथ लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। संवाद