टांडा मेडिकल कॉलेज में टीपीएल-3 के शुभारंभ पर विजेता टीम को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत: आयो
टांडा (कांगड़ा)। टांडा मेडिकल कॉलेज में तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता टीपीएल-3 का सोमवार को आगाज हुआ। टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने शुभारंभ किया। उनके साथ नवनियुक्त अतिरिक्त निदेशक अंकुश शर्मा भी मौजूद रहे। डॉ. मिलाप शर्मा ने कहा कि टीएमसी के कर्मचारियों पर काम के दबाव को करने में खेल प्रतियोगिता राहत देती है। पहला मैच नेफ्रो इलेवन और पैरा मेडिकल की व्हाइट निंजा के बीच खेला गया। नेफ्रो इलेवन ने 59 रन का लक्ष्य रखा। सपन ने दो सिक्स के साथ 26 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए व्हाइट निंजा 53 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच नेफ्रो इलेवन के सपन को मिला। संवाद