फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एनसीसी कैडेट्स ने वाइब्रेंट विलेज कैंप में लिया भाग

विज्ञापन
इंदौरा कॉलेज में कालेज प्रधानाचार्य डॉक्टर समीक्षा गुप्ता के साथ कैडेट्स। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। राजकीय डिग्री कॉलेज इंदौरा के छह एनसीसी कैडेट्स ने केयर टेकर ऑफिसर डॉ. पंकज कौशल के मार्गदर्शन में 5 से 14 अक्तूबर तक कल्पा, जिला किन्नौर में आयोजित वाइब्रेंट विलेज कैंप में भाग लिया। कार्यक्रम एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिमला के तत्वावधान में युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सीमावर्ती क्षेत्र जागरूकता और सामाजिक-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कैडेट्स ने स्थानीय समुदाय के साथ संवाद और स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता अभियान सहित अन्य गतिविधियों में भाग लिया। स्थानीय प्रशासनिक कार्यालयों, सेना इकाइयों और विरासत स्थलों का दौरा भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें