फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एनसीसी कैडेट्स ने जीते सात स्वर्ण पदक

Tue, 01 Sep 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के 1 एचपी (जी) बीएन एनसीसी के सात कैडेट्स ने बड़ू साहिब (सिरमौर) में आयोजित एटीसी-247 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक जीते। कैडेट्स ने रस्साकशी, पोस्टर मेकिंग व सोलो डांस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट प्रज्ञा का चयन बेस्ट कैडेट तथा मनीषा का चयन आरडीसी ड्रिल श्रेणी के लिए हुआ। एसयूओ कैथरीन को कैंप सीनियर नियुक्त किया गया जिन्होंने 25 संस्थानों के 600 कैडेट्स का सफल नेतृत्व किया। उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए कैंप कमांडेंट कर्नल विवेक भटारा ने उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें