फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एनसीसी कैडेट्स ने देखा तपोवन विधानसभा परिसर

विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेजे में चल रहे हिम ट्रैक कैंप के चौथे ​दिन विधानसभा का भ्रमण करने के दौरान एनसीसी क
विज्ञापन
धर्मशाला। हिम ट्रैक के चौथे दिन सुबह 5:00 बजे कैडेट्स को बेस कैंप धर्मशाला डिग्री कॉलेज से विधानसभा और तपोवन के लिए रवाना किया गया। कैडेट्स ने विधानसभा परिसर के दृश्य को देखा। यह सभी कैडेट्स के लिए एक अनोखा अनुभव था। सभी कैडेट्स को विधानसभा में सत्र के बारे में बताया गया और बैठक का स्थान भी दिखाया गया। कैडेट्स ने विधानसभा से दिख रही धौलाधार की बर्फ से ढकी पहाड़ियों का आनंद लिया।
विज्ञापन


इसके पश्चात कैडेट्स को चिन्मय तपोवन ले जाया गया। इसके पश्चात कैडेट्स को रिफ्रेशमेंट प्रदान की गई। ट्रैकिंग कैंप का मकसद एनसीसी कैडेट्स को एक-दूसरे की संस्कृति को समझना, अपने में सहनशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाना था। वहीं शाम को कैंप में ब्रह्म कुमारी टीम की तरफ से एक सेशन आयोजित किया गया। इसमें कैडेट्स को ध्यान के माध्यम से दिमाग को शुद्ध करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कैडेट्स को नशा मुक्ति एवं स्ट्रेस फ्री जीवन यापन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें