फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एनसीसी कैडेट नरेंद्र और करनदीप करेंगे प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
एनसीसी कैडेट नरेंद्र कुमार और करनदीप।
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर के दो एनसीसी कैडेट्स नरेंद्र कुमार और करनदीप का चयन रोपड़ में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित थल सेना कैंप के लिए हुआ है। आर्मी विंग के इस सबसे महत्वपूर्ण कैंप में दोनों कैडेट्स 22 राइफल फायरिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की शिमला ग्रुप टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के एनसीसी अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय एनसीसी ऊना के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह को दिया। प्रधानाचार्य सीमा कौशल सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने इस गौरवमयी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कैडेट्स, उनके परिजनों और एनसीसी अधिकारी विवेक शर्मा को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें