गंगथ (कांगड़ा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगथ के एनसीसी कैडेट भुवनेश्वर ने अखिल भारतीय थल सेना प्रतियोगिता (बालक वर्ग) के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता एक से 12 सितंबर तक डीजी एनसीसी शिविर क्षेत्र, दिल्ली कैंट में आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर से चयनित सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट्स हिस्सा लेंगे। भुवनेश्वर के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भुवनेश्वर को बधाई देते हुए इसे उसके कड़े परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। विश्वास जताया कि वह दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व क्षेत्र का मान बढ़ाएंगे। संवाद
एनसीसी कैडेट भुवनेश्वर