फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

Sat, 30 Aug 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वाली कॉलेज में कैरम प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
रैहन (कांगडा)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय जवाली में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. दिनेश शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। कॉलेज में कैरम, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, शतरंज और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. सनोज कुमार की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में कॉलेज का पूरा स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें