फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गरडेड पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। क्षेत्र के गरडेड गांव में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दिल्ली और हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला और धर्मशाला की टीम ने 16 अगस्त को भूस्खलन की चपेट में आए गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण धर्मशाला के जिला समन्वयक अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि टीम ने गांव का दौरा किया और भूस्खलन से प्रभावित जगह का जायजा लिया है। इसकी रिपोर्ट धर्मशाला, शिमला और दिल्ली कार्यालय में भेज दी जाएगी। इस मौके पर एनडीएमए दिल्ली के विशेषज्ञ अमित टंडन, एनआईडीएम दिल्ली मंजीत सिंह, एनएचएआई विशेषज्ञ विपिन कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ शिमला नितिन शर्मा, नायब तहसीलदार थुरल विजय मिन्हास, कानूनगो बलवंत सिंह, पटवारी संजीव कुमार और हलका पटवारी बलवान सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें