डरोह (कांगड़ा)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह में एएसआई नरेंद्र परमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीजीपी डिस्क अवार्ड मिला है। सोमवार को पीटीसी डरोह के सभागार में पीटीसी के डीआईजी खुशाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक भूपिंद्र सिंह कंवर समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। नरेंद्र परमार ने पीटीसी डरोह में आउटडोर प्रशिक्षक के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रशिक्षुओं को दिए गए उनके प्रशिक्षण को अधिकारियों ने उत्कृष्ट और अनुकरणीय पाया। अधिकारियों के अनुसार उनका प्रशिक्षण भविष्य में अन्य प्रशिक्षकों के लिए भी उदाहरण प्रस्तुत करने वाला है। मनसिंबल, भवारना निवासी नरेंद्र परमार ने हाल ही में ऊना में आयोजित अपर क्लास कोर्स में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे बैच में प्रथम स्थान हासिल किया था। संवाद