लंज (कांगड़ा)। कांगड़ा विधानसभा के ठाकुरद्वारा पंचायत के घमाला गांव में 13 दिन तक चलने वाली रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नगरोटा सूरियां और घट्टा (दौलतपुर) की टीम के बीच खेला गया। इसमें नगरोटा सूरियां की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में दो दर्जन से ज्यादा टीमों ने भाग लिया।
समापन के अवसर पर घार पंचायत के उप प्रधान रणजीत सिंह, बीडीसी सदस्य सुनाता देवी, पूर्व वार्ड सदस्य रमेश चंद, नीजू डीजे के मालिक जोगेश चंद ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजेता टीम को 14 हजार और ट्राॅफी जबकि उपविजेता टीम को नौ हजार और ट्राॅफी के साथ सम्मानित किया।